तेजल ज्ञान देवास। शहर में स्थापित शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कीचड़ फेक नुकसान पहुँचाने का जो दुस्साहस किया वो अत्यंत निंदनीय एवं असहनीय है। शहीद भगतसिंह हमारे आदर्श है और उनकी प्रतिमा के साथ जो कुकृत्य किया गया उससे हमारी जनभावनाएं आहत हुई है।

अखिल भारतीय जाट महासभा SP DEWAS से यह मांग करती है कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर और उन्हें कठोर सजा दी जाए। अगर दोषियों को पकड़ने में देरी की गई तो जाट महासभा धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम करेगी। साथ ही यह भी मांग करती है कि शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव की प्रतिमा को विशेष सुरक्षा दी जाए। विलास पटेल प्रदेश अध्यक्ष, राणा भूपेंद्र सिंह प्रदेश प्रवक्ता, अर्जुन भाकर प्रदेश मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय जाट महासभा मध्यप्रदेश।