Breaking News

केन्द्र के नए कृषि कानून पंजाब मण्डी बोर्ड पर आक्रणः राजिन्दर सिंह बडहेड़ी

तेजल ज्ञान। पंजाब मण्डी बोर्ड ने की किसान मोर्चे की सफ़लता हेतु अरदास

पंजाब मण्डी बोर्ड के मोहाली स्थित मुख्यालय ‘पंजाब मण्डी भवन’ में शनिवार को श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग डाला गया। इस सुअवसर पर मण्डी बोर्ड के अध्यक्ष स. लाल सिंह, बोर्ड के सचिव श्री रवि भगत आईएएस एवं श्री राजिन्दर सिंह बडहेड़ी – निदेशक पंजाब मण्डी बोर्ड, अन्य उच्च अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस सुअवसर पर गुरबाणी कीर्तन के साथ किसान मोर्चे की सफ़लता हेतु भी अरदास की गई। इसके अतिरिक्त दिल्ली की सीमाओं पर शहीद हुए आन्दोलनकारी किसानों की आत्मिक शांति तथा उनके परिवारों व कृषि मज़दूरों की सुख-शांति तथा सलामती के साथ-साथ पंजाब मण्डी बोर्ड की निरंतर प्रगति हेतु भी अरदास की गई।

श्री बडहेड़ी ने इस संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि अधिनियम पंजाब मण्डी बोर्ड पर भी बड़ा आक्रमण हैं।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …