Breaking News

किसी जट्ट सिक्ख को संभालें पंजाब कांग्रेस की कमाण्ड, सुनील जाखड़ अन्दरूनी गुटबाज़ी समाप्त नहीं कर पाए, हरीश रावत से मिले राजिन्दर सिंह बडहेड़ी

सुभाष चावला को चण्डीगढ़ टैरिटोरियल कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर किया हरीश रावत व कांग्रेस हाई कमाण्ड का धन्यवाद व स्वागत

तेजल ज्ञान चण्डीगढ़ः

प्रमुख किसान नेता, ऑल इण्डिया जट्ट महासभा के चण्डीगढ़ राज्याध्यक्ष व महासभा के राष्ट्रीय डैलीगेट स. राजिन्दर सिंह बडहेड़ी ने कहा है कि पंजाब कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष सुनील जाखड़ सभी गुटों को एकजुट रखने में सफल नहीं हो पाए; अतः अब पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष किसी जट्ट सिक्ख नेता को बनाया जाना चाहिए। पंजाब कांग्रेस से संबंधित मामलों के प्रभारी व उत्तराखण्ड के भूतपूर्व मुख्य मंत्री श्री हरीश रावत से बैठक दौरान स. बडहेड़ी ने यह परामर्श देते हुए सुभाष चावला को चण्डीगढ़ टैरीटोरियल कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत भी किया।

स. बडहेड़ी ने आज यहां एक प्रैस-विज्ञप्ति जारीा करते हुए कहा कि शिरोमणी अकाली दल व उस के बादल परिवार तथा आम आदमी पार्टी के नेताओं का मुकाबला पंजाब में केवल कोई जट्ट सिक्ख नेता ही कर सकता है। अन्य सभी दलों ने इस बात का विशेष ख़्याल रखा हुआ है। इसी लिए कांग्रेस को भी तुरन्त इस बात पर ग़ौर करते हुए किसी वरिष्ठ नेता के नाम पर विचार करना चाहिए।

स. बडहेड़ी ने यह भी कहा कि अब पंजाब विधान सभा चुनाव नज़दीक आते जा रहे हैं। इसी लिए कांग्रेस पार्टी को इस दिशा में तत्काल कोई निर्णय लेना होगा। हिन्दु जाट नेता श्री सुनील जाखड़ से पार्टी को और बढ़िया काम ले सकती है।

स. बडहेड़ी ने आगे कहा कि आगामी वर्ष 2022 में पंजाब में पुनः अपनी सरकार की स्थापना सुनिश्चित करने हेतु कांग्रेस को प्रत्येक परिस्थिति में अन्दरूनी गुटबाज़ी को समाप्त करना होगा। इसी लिए किसी योग्य जट्ट सिक्ख नेता को तुरन्त कांग्रेस की राज्य-कमान सौंपी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस समय पूर्णतया कांग्रेस पार्टी के साथ है तथा यदि कोई अधिक सशक्त अध्यक्ष पार्टी के भीतर अन्दरूनी एकता स्थापित कर लेता है, तो यह ‘सोन पर सुहागे’ वाली बात होगी।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …