Breaking News

फतेहसिंह बने जाट समाज चौबीसा अध्यक्ष

तेजल ज्ञान हिण्डौन(करतार सिंह चौधरी)। जाट समाज चौबीसा ब्रांच के अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मां चामुंडा देवी के मंदिर चिनायठा पर जाट समाज चौबीसा ब्रांच की पंचायत रखी गई। जिसकी अध्यक्षता कुम्हेर सिंह डागुर ने की। जिसमें फतेहसिंह खीपकापुरा को सर्वसहमति से अध्यक्ष, शिवसिंह शेरपुर को उपाध्यक्ष, विष्णु डागुर ढिंढोरा को महामंत्री और लक्ष्मण जाट को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जाट समाज चौरासी के पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद डागुर पंचायत में जाट चौबीसा के पूर्व महामंत्री रामचरण डागुर, पूर्व कोषाध्यक्ष हीरासिंह धंधावली, बाबूसिंह, धर्मसिंह, शिवसिंह ढिंढोरा, भूदेव सरपंच खरैटा, पप्पू सरपंच प्रतिनिधि चिनायठा, रामेश्वर, मोरध्वज पहलवान, छाजूलाल, विजय सिंह डागुर, रामभरोसी, विनोद डागुर, करतार चौधरी आदि मौजूद रहे।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …