✍️तेजल ज्ञान जिला ब्यूरो पत्रकार धनंजय जाट 📲 77468-98041

आष्टा:- दिनांक 8 मार्च दिन सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय जाट महासभा आष्टा महिला इकाई की स्थानीय महिलाओं ने काशी कलेक्शन पर फाग उत्सव मिलन समारोह का आयोजन किया। सर्वप्रथम सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, इसके पश्चात उपस्थित सभी महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल से तिलक लगाकर फाग उत्सव मिलन समारोह मनाया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा आष्टा महिला इकाई की अध्यक्ष सविता जाट, संरक्षक राखी जाट, वरिष्ठ भाजपा महिला कार्यकर्ता प्रेमलता जाट, सीमा एमपी पुलिस, सीमा पटेल पिंकी जाट, सोनिया सोनी, रिचा गुलवानी, रिया भोजवानी, ज्योति चंदानी, निर्मला सोनी, शिवान पटेल, दिशीका आदि महिलाएं उपस्थित रही। अंत में अखिल भारतीय जाट महासभा महिला इकाई आष्टा ने उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।