तेजल ज्ञान रतलाम (अर्जुन भाकर)। मालवा जाट समाज रतलाम अध्यक्ष दौलत पहलवान के नेतृत्व में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल साफा रैली का आयोजन किया गया।

जिसमें अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल, प्रदेश महासचिव इंद्रपाल सिंह मलिक, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव मलिक, पूर्व पार्षद सूरज सिंह जाट, यूथ कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष रतलाम मयंक जाट, वैभव जाट, गौरव जाट, अम्बर जाट, प्रेम पुनिया, प्रदेश मीडिया अर्जुन भाकर, बद्रीलाल जाट सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।

अखिल भारतीय जाट महासभा मध्यप्रदेश की ओर से श्री दौलत पहलवान (अम्बर ग्रुप रतलाम) को सफल आयोजन की बहुत बहुत बधाई एवं शासन प्रशासन को सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया। ओर साथ ही सभी स्वजातीय बंधुओ को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
