
तेजल ज्ञान चण्डीगढ़ः
आज ‘भारत बन्द’ के अवसर पर ऑल इण्डिया जट्ट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता चौधरी युद्धवीर सिंह की गुजरात में ग्रिफ़्तारी की महासभा के चण्डीगढ़ राज्याध्यक्ष स. राजिन्दर सिंह बडहेड़ी ने सख़्त निंदा की है।
स. बडहेड़ी ने गुजरात पुलिस द्वारा ज़बरदस्ती की गई इस ग्रिफ़्तारी को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया है। स. बडहेड़ी ने आज यहां पत्रकारों को संबोधन करते हुए कहा कि चौधरी युद्धवीर सिंह केवल एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधन कर रहे थे परन्तु भाजपा की घबराई हुई केन्द्र सरकार ने उन्हें गुजरात पुलिस की सहायता से ज़बरदस्ती वहां से उठा लिया।
स. बडहेड़ी ने आगे कहा कि गुजरात राज्य भाजपा का दास नहीं है, किसानों की आवाज़ दबेगी नहीं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब, हरियाणा व देश के अन्य बहुत से क्षेत्रों में किसानों व आम लोगों द्वारा ‘भारत बन्द’ को भरपूर समर्थन मिला है। इस समर्थन से ही स्पष्ट है कि आम जनता अब भाजपा व उसकी लोक-विरोधी नीतियों के विरुद्ध पूर्णतया जागरूक हो चुकी है।