Breaking News

किसान नेता राजिन्दर सिंह बडहेड़ी द्वारा भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए आक्रमण की निंदा, कहा किसान ग़लत तत्त्वों से सावधान रहें

तेजल ज्ञान चण्डीगढ़ः

प्रमुख सिक्ख किसान नेता व ऑल इण्डिया जट्ट महासभा के राष्ट्रीय डैलीगेट एवं चण्डीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष राजिन्दर सिंह बडहेड़ी ने भाजपा के विधायक श्री अरुण नारंग पर आज मलोट में हुए आक्रमण की सख़्त निंदा करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में इस प्रकार का व्यवहार किसी भी प्रकार से बरदाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के पीछे किसान आन्दोलन को क्षीण करने हेतु शरारती तत्त्व शामिल हो सकते हैं।

श्री बडहेड़ी ने यहां जारी एक वकतव्य में मलोट में घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाना चाहिए तथा सब को देश के प्रत्येक नागरिक के बोलने के अधिकार का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय किसान आन्दोलन अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सही दिशा में जा रहा था परन्तु ऐसी घटनाएं किसान आन्दोलन हेतु घातक सिद्ध होंगी।

उन्होंने समूह किसानों को अपील की है कि वे ऐसी ग़ैर-कानूनी कार्यवाहियों से दूर रहें क्योंकि किसी को भी कानून अपने हाथा में लेने की आज्ञा नहीं दी जा सकती। किसान स्वयं ऐसे तत्त्वों के प्रति जागरूक रहें, ताकि किसान आन्दोलन को कोई एजेन्सियां बदनाम करने में सफल न हो सकें।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …