
तेजल ज्ञान चण्डीगढ़ः
प्रमुख किसान नेता, ऑल इण्डिया जट्ट महासभा के चण्डीगढ़ राज्याध्यक्ष तथा महासभा के राष्ट्रीय डैलीगेट स. राजिन्दर सिंह बडहेड़ी ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धु के साथ एक विशेष मुलाकात की। इस बैठक के दौरान स. बडहेड़ी ने गुरदासपुर ज़िले में बटाला के समीपवर्ती गंाव हरपुरा में प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी जत्थेदार उजागर सिंह हरपुरा के नाम पर स्वास्थ्य सेवा केन्द्र शीघ्रतया सुसंस्थापित करने का मुद्दा उठाया। यहां वर्णनीय है कि जत्थेदार उजागर सिंह हरपुरा ने जैतो के मोर्चे में अपने साथियों सहित भाग लिया था। अंग्रेज़ शासकों ने जत्थेदार हरपुरा को अण्डेमान निकोबार में काला पानी जेल में सात वर्षों तक बामुशक्कत कैद करके रखा था। उनके सुपुत्र हरपाल सिंह हरपुरा ऑल इण्डिया जट्ट महासभा की पंजाब प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह को 2013 में जट्ट महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने में हरपाल सिंह हरपुरा व चौधरी युद्धवीर सिंह महासचिव ने अग्रणी भूमिका निभाई थी, जिससे कैप्टन अमरिन्दर सिंह को राजनीतिक लाभ भी हुआ।
स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धु ने आश्वासन दिलाया कि इस स्वास्थ्य सेवा केन्द्र के निर्माण का मामला उनके ध्यान में है तथा शीघ्रतया इस के लिए कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने तत्काल इस मामले से संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश भी जारी किए।
किसान नेता स. राजिन्दर सिंह बडहेड़ी ने मीडिया को यह वकतव्य जारी करते हुए कहा कि जैतो के मोर्चे से संबंधित स्वतंत्रता सेनाना जत्थेदार उजागर सिंह हरपुरा ने सात वर्ष काले पानी की सज़ा भुगती थी। सरकार ने उनके पुश्तैनी गांव हरपुरा में स्वास्थ्य सेवा केन्द्र स्थापित करने की घोषणा की हुई है।
स. बडहेड़ी ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें गांव हरपुरा सहित समस्त पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र हेतु बहुत सी पहलकदमियां की जाा रही हें। अतः अब आम जनता सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिकता देने लगी है।
स. बलबीर सिंह सिद्धु ने स. राजिन्दर सिंह बडहेड़ी से कहा कि वह जट्ट महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना-वायरस के पूर्णतया उन्मूलन संबंधी जनता को जागरूक करें। उन्होंने कहा िक लोगों को वैक्सीन लगवाने को प्राथमिकता देनी चाहिए। ‘वैक्सीन लगने के बावजूद मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बना कर रखने व हाथों को दिन में कई बार अल्कोहल-युक्त सैनीटाईज़र के साथ धोना भी अनिवार्य है।’ श्री बडहेड़ी ने स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धु को आश्वासन दिलाया कि मोहाली ज़िले के एकल मंत्री होने के कारण खरड़, मोहाली व डेरा बसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों की हर प्रकार से सेवा कर रहे हैं तथा जट्ट महासभा इस लिए उनका धन्यवाद करती है।