
तेजल ज्ञान मथुरा (कृष्ण पाल सिंह तेवतिया)। जन चेतना महासभा के तत्वाधान में होली मिलन एवं सम्मान समारोह चंदन वन स्कूल में काव्य पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न कराया गया। अंत तक गुलाल एवं फूलों की प्रतीकात्मक होली का चित्रण आकर्षण का केंद्र रहा। इस आयोजन में युवा प्रतिभा एवं MBBS छात्रा शिवानी चौधरी (सुपुत्री श्री नरेंद्र सिंह, गोंडा, अलीगढ़), कु-ब्रजलता सिंह (पुत्री बनवारी सिंह, मथुरा) स्वर्ण पदक, परास्नातक, भौतिकी, चौधरी रामगोपाल सिंह (प्रधान संपादक, ब्रजधाम), को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। शिवानी सिंह ने अंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा, 86वें दीक्षांत समारोह में 12 स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक प्राप्त किया है। प्रसिद्ध हास्य कवि सबरस मुरसानी ने सबको हंसाया एवं तालियाँ बटोरी। वहीं पर ओजस्वी कवित्री डॉक्टर निभा चौधरी द्वारा होली पर विशेष कविताओं द्वारा उपस्थित जन समूह का भरपूर मनोरंजन किया। चौधरी सुखबीर सिंह, महेश चौधरी, मनोज की भी प्रस्तुति सराहनीय रही। बाजना स्कूल की छात्राओं शिवानी व रीना ने मयूर नृत्य कर, सभी का मन मोह लिया।

इस कार्यक्रम में एच पी सिंह परिहार (आरक्षण संघर्ष समिति) द्वारा विशेष एवं सशक्त संबोधन दिया गया। आयोजन का संचालन डॉ कृष्ण पाल सिंह तेवतिया (प्रवक्ता भौतिकी) द्वारा किया गया, जिसमें चौधरी रामपाल सिंह (अध्यक्ष), बनवारी सिंह (उपाध्यक्ष), अनुराग सिंह (युवा विंग), चौधरी नरेंद्र परिहार (प्रभारी, मथुरा), चौधरी बिहारीलाल (प्रभारी, सेवानिवृत्त विंग), चौधरी सुखबीर सिंह (प्रभारी, व्यापार), चौधरी जनक सिंह (उप-प्रभारी सेवानिवृत्त), समाजसेविका विजयवती चौधरी (जयपुर), मीना चौधरी (उपाध्यक्ष महिला) आदि द्वारा सराहनीय योगदान व सहयोग दिया गया। इस आयोजन मे अनेकों विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान, राजनेता, विद्यार्थी, वीर सैनिक, अधिकारी, पत्रकार, आदि सम्मिलित रहे। इस आयोजन में विशेष रुप से समाज हित, बेरोजगारी, शिक्षा, सामाजिक स्थिति, प्राकृतिक जीवन शैली, प्रचलित कुरीतियों, नशा मुक्ति आदि विषयों पर चर्चा आपेक्षित रही। यह आयोजन विशुद्ध रूप से सामाजिक ध्येय पूर्ति हेतु, पूर्णत: अराजनीतिक मूल्यों पर आधारित रहा है।

होली मिलन के अवसर पर विशेष रुप से चौधरी जगदीश नौहवार (प्रबंधक), चौधरी सिकंदर सिंह, चौधरी महावीर सिंह, चौधरी जयवीर सिंह (संरक्षक, जन चेतना महासभा), कर्नल सुरेंद्र सिंह (पूर्व विधायक), संजीव लाकड़ा (सदस्य भारतीय कबड्डी संघ), धर्मेंद्र चौधरी (प्रबंधक) डाक्टर गायत्री वर्मा, डॉ खुशवंत सिंह (विभागाध्यक्ष, बी एस ए कॉलेज) हेमलता सिंह, विनीता, डॉ पंकज चौधरी (विभागाध्यक्ष, वार्ष्णेय कॉलेज, अलीगढ़), अमित कुमार, विजय चौधरी (गाजियाबाद), चौधरी नरेंद्र सिंह (अलीगढ़), देशराज सिंह, चौधरी बदन सिंह (प्रधानाचार्य, बाजना), चौधरी राम रतन, रघुवीर सिंह, लाल सिंह, प्रतिमा सिंह, जगवीर सिंह, प्रीतम सिंह, सुशीला, कैप्टन करतार सिंह (भरतपुर), रवि बाबा नौहबार, महेश कुमार, संजू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह (संरक्षक) ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी, इस तरह के सामाजिक आयोजन के लिए भरपूर सहयोग एवं समर्थन का आवाह्न किया।

