Breaking News

कोरोना महामारी से ग्रसित हॉस्पिटल या होम क्वांरटाईन है, ऑन, ड्यूटी, पोलीस,नर्स व डॉक्टर लोगों को निशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा-जीवनधारा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाण्डेय

तेजल ज्ञान जीवनधारा संघ संस्था की तरफ से मुंबई, मीरा-भायंदर व वसई विरार में जो कोरोना पॉजिटिव है हॉस्पिटल या होम क्वांटाईन है, जो पोलीस वाले ऑन ड्यूटी है हायवे, नाकाबंदी या पोलीस स्टेशन मे, डॉक्टर व नर्स जिसे भोजन समय पर नहीं मिल पा रहा है या असमर्थ लोग हैं उनके लिए संस्था के लोगो के द्वारा मुफ्त में भोजन, चाय-पानी व नाश्ता दिया जा रहा है। मुंबई, मीरा-भायंदर व वसई-विरार में रहने वाले लोग जो बीमारी से ग्रसित है और उनके घर परिवार में कोई खाना बनाने वाला नहीं है,यह लोग यहां खाना ले सकते हैं। खाना उनके स्थान उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। कोरोना से ग्रसित लोगों के लिए जीवनधारा संघ संस्था संपर्क फोन नंबर 8424002555/9322444497 फोन करके आप खाना मंगा सकते हैं। जीवनधारा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाण्डेय के नेतृत्व किया जा रहा है।
भोजन का वितरण दोपहर का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2.00 बजे उसके बाद रात का भोजन शाम 7.00 बजे से रात 9.00 बजे तक किया जा रहा है। लोगो को भोजन मे शुद्ध शाकाहारी दाल, चावल, रोटी, सब्जी दिया जा रहा है इस नेक कार्य मे मुख्य सहयोगी राष्ट्रीय महासचिव श्रद्धा तिवारी, युवती महासचिव राष्ट्रीय महासचिव अश्विनी नांदे व उत्तर मुबंई महिला अध्यक्षा आशा राजपूत का योगदान है और भोजन वितरण के लिए हॉस्पिटल से जुडी व्यवस्थाओ के लिए जैसे बेड, ब्लज, प्लाजमा, ऑक्सीजन इत्यादी प्रकार की भी संस्था के राष्ट्रीय महिला महिला अध्यक्षा प्रिया कुलकर्णी, राष्ट्रीय कार्यध्यक्ष बीरजू चौधरी, राष्ट्रीय सलाहकार मनोज झा, राष्ट्रीय युवती अध्यक्षा रुचिका त्रिपाठी, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्षा हेलन फोसेंका, महाराष्ट्र प्रदेश सचिव संतोष निषाद व संदिप उद्धवरकर, महाराष्ट्र युवा अध्यक्ष सुशिल मिश्रा, मुबंई महासचिव आरती चावला, मुंबई सचिव संदीप मिश्रा, नवी मुबंई अध्यक्ष राजेश सुराना, मुंबई युवा सचिव आरिफ अली, चांदिवली विधानसभा अध्यक्ष विजय केसावलेकर व युवा सचिव रोहन शेट्टी और सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी व युवा टीम का सहयोग है जिसके लिए जीवनधारा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाण्डेय ने सभी सहयोगी की दिल से आभार व्यक्त किया।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …