Breaking News

उत्तम सिंह चौधरी ने धर्मपत्नी के निधन पर मृत्यु भोज नहीं करके रक्तदान शिविर का आयोजन किया

तेजल ज्ञान भीलवाड़ा (शोभाराम तोगड़ा)। राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा भीलवाड़ा के उपाध्यक्ष उत्तम सिंह की धर्मपत्नी के निधन पर मृत्यु भोज नहीं करके रक्तदान शिविर का आयोजन किया। राजकुमारी चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बुधवार को शिविर में 61 यूनिट रक्तदान किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष उत्तम सिंह चौधरी, योगेंद्र चौधरी, मनमोहन चौधरी, शैलेंद्र चौधरी आदि ने रक्त दाताओं का आभार प्रकट किया। जिन्होंने इस कोविड-19 के दौर में हॉस्पिटल में रक्त की कमी को पूरा करने में सहयोग किया। शिविर में महात्मा गांधी हॉस्पिटल की टीम डॉक्टर शिवराम, नेमीचंद जैन, तिलोक वर्मा, अनीता चौधरी आदि का सहयोग रहा।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …