Breaking News

मध्यप्रदेश बक्सवाहा जंगल 27 अगस्त तक पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

तेजल ज्ञान न्यूज़ रिपोर्टर (महेंद्र सिंह खोखर घसीपुरा सीकर राजस्थान)। मध्यप्रदेश छतरपुर बक्सवाहा जंगल 27 अगस्त तक पेड़ों की कटाई पर लगी रोक NGT में 30/6/2021 को बक्सवाहा के जंगल काटने के सम्बन्द्ध में याचिकाकर्ता पुष्पराग सिंग की याचिका पर सुनवाई करते हुए, 27 अगस्त तक पेड़ो की कटाई पर रोक लगा दी गई है। ज्ञात हो कि “जँगल बचाओ अभियान” (राष्ट्रीय समन्वय समिति) के द्वारा 3 मई बक्सवाहा बचाओ अभियान शुरू किया गया था।
सोशल मीडिया, ट्वीटर के माध्यम से यह देश -विदेश का चर्चित मुद्दा बन गया। तथा देश के कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कि लगभग 170 गैर सरकारी संगठनों तथा लाखो पर्यावरण प्रेमियो के सहयोग से बक्सवाहा ही नही,समस्त देश के जंगल बचाने के लिये पूरा देश एकजुट हुआ है। जँगल बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक”समर्थ गुरु भैयाजी सरकार के साथ डॉ धर्मेंद्र कुमार पटना, करुणा रघुवंशी मध्यप्रदेश, कमलेश सिंह झारखंड, चौधरी भूपेंद्र सिंह मध्यप्रदेश एवम देश की समस्त संस्थान तथा जँगल बचाओ अभियान से जुड़े समस्त पर्यावरण प्रेमियों ने हर्ष व्यस्त किया है।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …