Breaking News

दादिया-टोल पर किसानों ने किया महंगाई का विरोध

तेजल ज्ञान न्यूज़ रिपोर्टर(महेंद्र सिंह खोखर घसीपुरा सीकर)। राजस्थान सीकर दादिया टोल पर किसानों ने किया महंगाई का विरोध खाली सिलेंडर उठाकर एवं खाद्य तेल के खाली पीपे तथा ढोल बजाकर किया प्रदर्शन
वाहन चालको ने भी हॉर्न बजाकर दिया समर्थन
यात्रियों व राहगीरों को पिलाई दही में मिश्रित जौ की घाट-राबड़ी सीकर 8 जुलाई- पेट्रोल-डीजल, रसोई-गैस की बढ़ती महंगाई के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान के तहत संयुक्त किसान मोर्चा सीकर के तत्वावधान में जिलेभर में गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 12:08 तक मोदी सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया। किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी एवं आमजन ने अपने अपने क्षेत्र में खाली सिलेंडर उठाकर तथा खाद्य तेल के खाली पीपे, थाली बजाकर महंगाई में बेहताशा वृद्धि के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

संयुक्त किसान मोर्चा,सीकर के के तत्वाधान में मुख्य कार्यक्रम दादिया टोल पर आयोजित किया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार आने से पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव थे …वर्तमान में उससे आधे हैं के बावजूद भी पेट्रोल डीजल एवं गैस के दामों में मोदी सरकार द्वारा मनमाने तरीके से बेहताशा वृद्धि करती जा रही है । मोदी सरकार ने तेल के दामों में वृद्धि कर महंगाई को बहुत तीव्र गति से बढ़ाकर आमजन की कमर तोड़ दी है।
दोपहर 12 बजते ही जहां पर वाहन चालको ने अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े करके महंगाई के विरोध में बजाना शुरू कर दिया तथा साथ ही आमजन ने सड़क किनारे खाली सिलेंडर रखकर उस पर चाय की खाली केतली रखकर पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती महंगाई के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
इस दौरान महंगाई से सम्बन्धित कविताएं, लोकगीत, हिन्दी गाने व किसान क्रांति के गीत भी गाए- बजाए गए।
इस दौरान मोर्चा स्थल पर दही में मिश्रित जौ की घाट-राबड़ी का पौष्टिक पेय जो कि गर्मी से बचाव का परम्परागत देशी और ग्रामीण पेय तैयार करके वहां मौजूद लोगों तथा आवागमन करने वाले यात्रियों व राहगीरों को पिलाया गया।
सीकर में कलेक्ट्रेट के सामने भी किसान संगठन प्रतिनिधियों ने किसान मोर्चा संयोजक पूरणमल सुंडा की अगुवाई में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
दादिया टोल पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजपाल सिंह झाझडिया दादिया, अखिल भारतीय किसान सभा के कामरेड हरिसिंह गढ़वाल, भारतीय किसान यूनियन टिकैत प्रदेश उपाध्यक्ष सदर कासिम खिलजी,भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़ ,महासचिव अशोक मील , जिला संगठन सचिव नरेंद्र धायल, शहर अध्यक्ष अजमत अली गौड, पंचायत समिति सदस्य महेश रणवा, राजेंद्र डोरवाल कटराथल, सुनील मील, कामरेड झाबर सिंह काजला, अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पिलानिया, लोक गायक सुल्तान सिंह सुंडा, जगदीश फौजी, शिवसिंहपुरा सरपंच महावीर सैनी, दौलतपुरा सरपंच दिनेश आर्य, हरलाल सिंह मील पालड़ी, बीरबल खाकल, पूर्व तहसीलदार औंकारमल मूण्ड, पूर्व सरपंच दुर्गा प्रसाद मील, हरिराम बगड़िया गुंगारा, सतपाल फगेड़िया कोलीड़ा ,सांवरमल मुंड पिपराली ,बीरबल सिंह खाकल पालडी ,शिवचंद मील पोसानी ,नेमीचंद मुंड कोलीडा ,रामचंद्र सिंह आर्य पिपराली, दीनदयाल मील कोलीड़ा , फूलदास स्वामी, रणजीत सिंह मील कोलीड़ा, जगदीश सिंह ,रामदेव सिंह दादिया , ओमप्रकाश दिनारपुरा, भवानी सिंह, नाथूराम पिपराली, मूलचंद भूखर गोठड़ा भुकरान, झाबरमल , मदनलाल लक्ष्मण का वास, मुकेश झाझरिया, रामअवतार बगड़िया, करणी राम दिनारपुरा, प्यारेलाल मील कोलीड़ा, रघुनाथ फगेड़िया कोलीड़ा, श्रवण ख्यालिया कोलीड़ा, मुकेश खालिया कोलीड़ा, राजाराम मील कोलीड़ा, कुलदीप मील कोलीड़ा, रामकरण सिंह, भंवरलाल जांगिड़ पालड़ी, ओम प्रकाश पिलानिया अजीतपुरा, मूलचंद झाझरिया, रामकरण दिनारपुरा,भंवर सिंह गोठड़ा भुकरान, नवरंग सिंह ख्यालिया, बिरजू दिनारपुरा, ओम प्रकाश, देवकरण, जगदीश जेरठी, बाबूलाल फगेड़िया, रामपाल सिंह, हरिराम पोषणी, नेमीचंद पोसानी, जगन सिंह गुमाना का बास ,रामेश्वर गुमाना का बास, नंदराम गोठड़ा भूख राम, विनोद ,मूलचंद, भंवर लाल, देवाराम , प्रकाश मील, वीरेंद्र रेपसवाल कोलीड़ा, नेतराम भामु कटराथल, नरेंद्र झाझरिया, शिवदयाल भूकर, रामकरण भूखर दिनारपुरा, सांवरमल पिलानिया, जगदीश काजला ,ज्ञानप्रकाश काजला, खीवाराम खाकल, प्रहलाद फगेड़िया, महेंद्र सिंह मातवा, दिलसुख गढ़वाल, सोहन भामू जगमालपुरा, बी एल मील सहित अनेक किसान मजदूर एवं आम उपभोक्ता शामिल हुए ।
बी. एल. मील प्रवक्ता संयुक्त किसान मोर्चा, जिला-सीकर

Check Also

ग्राम डाबला, बनेड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

🔊 Listen to this 22 मई, गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबला में पेसिफिक …