Breaking News

देवीसिंह जाट बने जाट समाज चौरासी अध्यक्ष

तेजल ज्ञान हिण्डौनसिटी (करतार सिंह चौधरी)।जाट समाज चौरासी के महामंत्री अमरसिंह बैनीवाल ने बताया है कि जाट समाज 84 की मीटिंग हिण्डौन जाट छात्रावास हिण्डौनसिटी में रखी गई जिसकी अध्यक्षता कप्तानसिंह सोलंकी ने की। मीटिंग में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर देवीसिंह कलसाडा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बैठक में वर्ष 2017-2018 व 2018- 19 की ऑडिट रिपोर्ट समाज के समक्ष पेश कर चर्चा की गई।

पूर्व कार्यकारिणी ने अपना आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया। समाज सुधार पर भी चर्चा की गई। मीटिंग में हरिसिंह, बजीरपुर ब्रांच अध्यक्ष तेजसिंह, महू ब्रांच अध्यक्ष भगवान सिंह, चौबीसा ब्रांच अध्यक्ष फतेहसिंह डागुर, कलसाडा ब्रांच अध्यक्ष रोशन सिंह, कांचरौली ब्रांच अध्यक्ष पदमसिंह, बिष्णु डागुर, देवीसिंह, ईश्वर सिंह, बाबूसिंह, लक्ष्मण सिंह, करतार सिंह चौधरी धंधावली, भूदेव डागुर, पिन्टू सोलंकी आदि मौजूद रहे।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …