Breaking News

खाकी के वीर जवानों की कलाई पर बांधी राखी

तेजल ज्ञान गोटन (दिनेश कड़वासरा)। कस्बे में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा करवाया। राखी पर्व पर खाकी के वीर जवान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए ड्यूटी कर रहे थे घर नही जा पाए इसलिए पंचायत समिति सदस्य भगवती देवी ने गोटन थानाधिकारी सुखराम चौधरी सहित सभी वीर जवानों की कलाई पर राखी बांधकर बहिन की कमी नही महसूस होने दी। गोटन थानाधिकारी सुखराम चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व भाई बहिन के प्रेम और अपन्नत्व का पर्व है। इस त्यौहार पर भाई बहिन की सुरक्षा का व सुख दुःख में साथ देने का वचन लेता है। थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि हम अपनी ड्यूटी के कारण घर नही जा पाए पंचायत समिति सदस्य भगवती ने हमारी कलाई पर राखी का धागा बांधकर बहिन की कमी का अहसास नहीं होने दिया। पंचायत समिति सदस्य भगवती ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर हमारे पुलिस के वीर जवान हमारी सुरक्षा के लिए कर्तव्य निभाते हुए सुरक्षा करते हैं घर जा नही पाते है इसलिए उनको बहिन की कमी नही हो राखी बांधकर एक बहिन का फर्ज अदा करके गौरवान्वित महसूस कर रही है। भगवती के इस नेक निर्णय की सभी प्रसंशा करते हुए नजर आए।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …