Breaking News

कृषि मंत्री श्री पटेल ने तेजाजी महाराज के मंदिर में पहुंचकर की पूजा अर्चना

तेजल ज्ञान हरदा (धनंजय जाट):- श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज जी के बलिदान दिवस तेजा दशमी के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा हंडिया स्थित वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना कर उनके श्री चरणो में कोटि-कोटि नमन किया, एवं इस मौके पर समस्त क्षेत्रवासियों को तेजा दशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
धर्म परायण लोक देवता वीर तेजाजी ने गायों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, उनका जीवन वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी को उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर जाट युवा संगठन द्वारा आदरणीय कमल पटेल को तेजाजी महाराज का छाया चित्र भेट किया गया‌। इस मौके पर हरि पटेल बेड़ा, विजय जेवल्या, सुदीप बेड़ा, धर्मेंद्र जाजड़ा, निवास चौधरी उपस्थित रहे।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …