
तेजल ज्ञान हिंडौन (करतार सिंह चौधरी)। युवा जाट समाज चौबीसा की ओर से विवेक पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर में दीपावली मिलन समारोह व स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फतेहसिंह डागुर, धर्मा डागुर, बिष्णु डागुर, भूदेव डागुर, बजरंग फौजदार, मोरध्वज पहलवान आदि ने सम्बोधित किया। सभी ने एक दूसरे को दशहरे एवं दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जाट समाज चौबीसा अध्यक्ष फतेह सिंह डागुर, महामंत्री विष्णु डागुर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण डागुर, उपाध्यक्ष शिवसिंह डागुर, मंत्री विजयसिंह डागुर, कामराज डागुर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मा डागुर, पंचायत समिति हिंडौनसिटी सरपंच संघ अध्यक्ष भूदेव डागुर, गोपाल डागुर, जाट समाज चौरासी संगठन मंत्री गणेश चौधरी, युवा जाट महासभा करौली जिलाध्यक्ष करतारसिंह चौधरी धंधावली, युवा जाट समाज चौरासी अध्यक्ष मोरध्वज पहलवान, संरक्षण समिति सदस्य कैलाशी जाट, गुमानसिंह चौधरी, रामअवतार बरगमा, जयसिंह सूबेदार, संगठन मंत्री हीरा सिंह गंधार, अरविंद जाट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशंभर सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सोडवाल, उपाध्यक्ष दलवीर बैनीवाल, प्रियकांत बैनीवाल, प्रवक्ता निर्मलसिंह रावत, युवा जाट समाज चौरासी बजीरपुर ब्रांच अध्यक्ष कप्तानसिंह मकनपुर, महामंत्री विश्वेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सन्तोष जाट, कोषाध्यक्ष धीरजसिंह चौधरी, मण्डल प्रभारी दरबसिंह, युवा जाट समाज चौरासी महू ब्रांच अध्यक्ष नरेश सोलंकी, महामंत्री अजय जाट, मीडिया प्रभारी शिवसिंह जाट, युवा जाट समाज कांचरौली ब्रांच अध्यक्ष बजरंग फौजदार, महामंत्री मन्नू चौधरी, युवा जाट समाज चौरासी अध्यक्ष रामप्रकाश डागुर, महामंत्री रमन डागुर, कोषाध्यक्ष राकेश डागुर ढिंढोरा, संरक्षण समिति सदस्य विनोद डागुर, बरिष्ठ उपाध्यक्ष रामहंसावत, उपाध्यक्ष मायाराम, नाहर सिंह, संगठन मंत्री भीषण, प्रवक्ता विश्वेंद्र सिंह, जितेंद्र सोमला, दिनेश डागुर, हितेंद्र रोत्तवाल, एकान्त चौधरी आदि मौजूद रहे।





