Breaking News

युद्धवीर सिंह ही राकेश टिकैत है।

तेजल ज्ञान इंदौर अर्जुन भाकर।।

जानिए कौन है युद्धवीर सिंह?
दिल्ली के महिपालपुर के रहने वाले युद्धवीर सिंह मूल रूप से किसान हैं। युद्धवीर सिंह अखिल भारतीय जाट महासभा एवं भारतीय किसान यूनियन दोनों संगठन के राष्ट्रीय महासचिव है।

युद्धवीर सिंह ने दोनों संगठन के माध्यम से जाट व किसानों के हित मे कई काम किए। युद्धवीर सिंह ने जाट महासभा में राष्ट्रीय महासचिव की कमान संभाली और विश्व विजेता पहलवान स्व. दारा सिंह को जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौपी और अपनी सूझबूझ से राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में जाटों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करवाया और अभी भी संगठन सक्रिय रूप से पूरे देश मे काम कर रहा है।युद्धवीर सिंह मध्यप्रदेश में भी जाट महासभा की बड़ी बडी सभाओ में भाग लेते रहते है। जाट नेता युद्धवीर सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से लेकर बाबा टिकैत के साथी रहे हैं. मौजूदा समय में वो राकेश टिकैत के साथ मिलकर किसान आंदोलन चला रहे हैं. जब सरकार द्वारा SKM के पांच नेताओ के नाम मांगे गए तो भारतीय किसान यूनियन की तरफ से युद्धवीर सिंह का नाम आगे बढ़ाया गया। इससे कई लोगो के मन मे ये शंका आ गई कि क्या राकेश टिकैत को साइड लाइन कर दिया गया? तो इस पर विशेषज्ञ की यह राय आई कि दरहसल युद्धवीर सिंह ही राकेश टिकैत है। क्योंकि राकेश टिकैत कुछ भी बात बोलने से पहले युद्धवीर सिंह से राय लेते है। वे राकेश टिकैत के थिंक टैंक है क्योंकि युद्धवीर सिंह को किसान आंदोलन के बारे में बहुत पुराना अनुभव है। सरकार ने भी इस बात को परखा और आंदोलन में पर्दे के पीछे रहने वाले सरल एवं सहज युद्धवीर सिंह से अमित शाह ने सबसे पहले बात की और किसानों की मांगों पर सहमति दी। इससे पहले युद्धवीर सिंह न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनायी गयी ‘रमेश चंद्रा कमिटी’ के सदस्य रहे हैं. युद्धवीर सिंह सहरावत ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया और वो राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव भी रह चुके हैं. उन्होंने किसानों की सबसे पहली लड़ाई दिल्ली के कंझावला इलाके से शुरू की थी. उसके बाद संसद के पास बने बोट क्लब पर किसानों के ऐतिहासिक ट्रैक्टर मार्च कराने में अहम भूमिका निभायी थी। 1988 में बाबा महेंद्र टिकैत की अगुवाई में 14 राज्यों के 5 लाख किसान बोट क्लब पर जमा हो गए थे। उसके बाद उन्होंने भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था।

अखिल भारतीय जाट महासभा मध्यप्रदेश इकाई आदरणीय युद्धवीर सिंह जी को जाट व किसान हित मे सँघर्ष करने के लिए बधाई देती है। बहुत बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद।

शुभेच्छु :- विलास पटेल प्रदेश अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह जाट राष्ट्रीय सचिव, अजुध्या गोदारा प्रदेश अध्यक्ष महिला इकाई, एडवोकेट अर्जुन भाकर प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं समस्त आईटी सेल पदाधिकारी।।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …