Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के जन प्रतिनिधि सम्मेलन के पोस्टर का हिण्डौन सिटी में हुआ विमोचन

तेजल ज्ञान हिंडौन। जयपुर में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के द्वितीय सत्र की तैयारियों को लेकर जन प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन दिनांक 09 जनवरी 2022 को प्रातः 10.00 बजे स्थान – इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जेएलएन मार्ग, जयपुर में किया जा रहा है। युवा जाट महासभा करौली के जिलाध्यक्ष करतार सिंह चौधरी धंधावली ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के जन प्रतिनिधि सम्मेलन के पोस्टर का बुधवार को हिण्डौन सिटी में विमोचन किया गया। सम्मेलन में अन्तर्राष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक रामावतार पलसानियां व पीएस कलवानियां सहित राजस्थान प्रदेश के जन प्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इसलिए समस्त जाट बन्धुओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर जन प्रतिनिधि सम्मेलन की शोभा बढ़ाये। पोस्टर के विमोचन के अवसर पर युवा जाट महासभा करौली के जिलाध्यक्ष करतार सिंह चौधरी धंधावली , सुरेन्द्र डागुर ढिंढोरा , भूरमल एटवोकेट बाजनाकलां , धर्मेन्द्र चौधरी बरगमा, रमेशचन्द ढहरा, गिरधारी जाट रेवई , सीताराम करई , सुरेन्द्र जाट क्यारदा कला , करतार डागुर शेरपुर , लवकुश डागुर खीपकापुरा, विजय सिंह तेवतिया पीपलहेडा, भागमल जाट कजानीपुर आदि मौजूद रहे।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …