Breaking News

लोकेश सैन संभाग प्रभारी व विनोद धायल जिलाध्यक्ष नियुक्त

तेजल ज्ञान (महेंद्र सिंह खोखर घसीपुरा) राजस्थान दांतारामगढ़। न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव थते एवं प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सोनी के सुपर विजन में न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ राष्ट्रीय के सीकर जिला कार्यकारिणी में 2 पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी करते हुए संगठन के राष्ट्रीय सचिव गिरधारी सोनी द्वारा सीकर जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार सैन को जिलाध्यक्ष पद से पदोन्नत करते हुए संभाग प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया इसके साथ ही दांतारामगढ़ तहसील अध्यक्ष विनोद धायल को तहसील अध्यक्ष पद से पदोन्नत करते हुए सीकर जिला अध्यक्ष पद पर पदोन्नति दी गई। नवनियुक्त संभाग प्रभारी लोकेश सैन और जिलाध्यक्ष विनोद धायल ने संगठनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी का पद प्रदान किया है उसके प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ समर्पित भाव से कार्य करेंगे और सदैव पत्रकारों के हितों में आवाज उठाते रहेंगे और संगठन को एक नई गति प्रदान करने के लिए कार्य करते रहेंगे।

Check Also

ग्राम डाबला, बनेड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

🔊 Listen to this 22 मई, गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबला में पेसिफिक …