Breaking News

घोर निंदनीय !!

तेजल ज्ञान अर्जुन भाकर इंदौर। आज दैनिक भास्कर समाचार पत्र में जीतू ठाकुर हत्याकांड से सम्बंधित एक भ्रामक व अशोभनीय खबर छपी है। जिसमे जीतू ठाकुर हत्याकांड के तत्कालीन जांच अधिकारी पूर्व टीआई श्री हेमराज जी जाट साहब के निधन की बात बताई गई है। जो पूरी तरह से असत्य व अशोभनीय है।

अखिल भारतीय जाट महासभा मध्यप्रदेश इसकी घोर निंदा करती है। अगर दैनिक भास्कर समाचार पत्र ने कल मुख्य पृष्ठ पर खेद व्यक्त नही किया तो भास्कर प्रेस के सामने जाट महासभा आंदोलन करेगी और तत्कालीन एसडीओपी महू धनंजय शाह को भी संज्ञान में लेना चाहिए कि एक अधिकारी होकर दूसरे अधिकारी के बारे में बिना जांच परख किये एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के बारे में इस प्रकार का बयान देने से कितना बड़ा गलत संदेश चला गया। इस खबर से आज उनके पास हजारो कॉल आ रहे है और रिश्तेदार दूर दूर से चले आ गए। इस प्रकार सम्मानीय समाचार पत्र में कोई खबर बिना सत्यता जांचे छापना एक समुदाय एवं व्यक्ति विशेष को बदनाम करना है।

जबकि श्री हेमराज जी जाट आज पूरी तरह स्वस्थ व जीवित है। वे उस जमाने के एक दबंग एवं ईमानदार पुलिस अधिकारी रहे। जब जीतू ठाकुर हत्याकांड हुआ था वे उससे 15 दिन पहले के अपने बेटे की शादी के कारण छुट्टी पे थे।

अतः अखिल भारतीय जाट महासभा मध्यप्रदेश दैनिक भास्कर समाचार पत्र से यह मांग करती है कि वे इस खबर को गम्भीर त्रुटी मानते हुए। कल समाचार पत्र के मुख्य पृष्ठ पर खेद व्यक्त करें व आगे से इस प्रकार किसी स्वस्थ व जीवित व्यक्ति के बारे में कोई भ्रामक खबर न फैलाए।

विलास पटेल
प्रदेश अध्यक्ष

धर्मेंद्र वर्मा
युवा प्रदेश अध्यक्ष

अर्जुन भाकर
प्रदेश मीडिया प्रभारी

अखिल भारतीय जाट महासभा मध्यप्रदेश

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …