Breaking News

मेरठ की पारुल चौधरी ने लॉस एंजिलिस में बनाया नेशनल रिकॉर्ड

तेजल ज्ञान ब्यूरो चीफ शेर सिंह चाहर जयपुर। मेरठ की बेटी पारुल चौधरी ने लॉस एंजिलिस में साउंड रनिंग मीट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। महिला 3000 मीटर स्पर्धा में 9 मिनट से कम समय लेने वाली पारुल चौधरी देश की पहली एथलीट बन गईं। पारुल ने साउंड रनिंग मीट में शनिवार रात तीसरा स्थान स्थान हासिल किया। उसने 3000 मीटर की दोड़ 8 मिनट 57.19 सेकंड समय के पूरी की। पारुल ने छह साल पहले दिल्ली में सूर्या लोंगनाथन के 9 मिनट 4.5 सेकंड के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया था। देश में पारुल चौधरी को स्टीपलचेज का विशेषज्ञ माना जाता है।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …