Breaking News

ठीकरिया मे राजीव गांधी ओलंपिक खेलों का समापन हुआ

तेजल ज्ञान महेंद्र सिंह खोखर राजस्थान सीकर। ठीकरिया ग्राम पंचायत में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज कबड्डी का फाइनल खिला कर खिलाड़ियों को ब्लॉक स्तर के लिए चयन किया गया चयनित खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया नेकीराम खोखर ग्राम विकास अधिकारी ने अवगत करवाया कि राज्य सरकार के द्वारा ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 29 अगस्त 2022 से किया गया था इसमें कई प्रतिभाओं को तराशने का मौका मिला है आज समारोह समापन के दौरान प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने खेल एवं शिक्षा के बारे में सभी खिलाड़ियों एवं ग्रामीण वासियों को जानकारी दी गई एवं भविष्य में ऐसे आयोजनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई यहां पर कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो -खो, शूटिंग वॉलीबॉल खेलों का आयोजन किया गया समारोह में सरपंच दीपचंद , रामकुमार वर्मा ,कन्हैया लाल काजला ,बनवारी लाल काजला, पंचायत समिति सदस्य राम काजला, सुनीता , सुरेंद्र नेहरा, मूलचंद, विनोद जांगिड़, आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …