Breaking News

घंटियाली पंचायत समिति उपचुनाव वार्ड संख्या 10 से RLP प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया…

तेजल ज्ञान फलौदी। घंटियाली पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव वार्ड नंबर 10 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्रीमति बशु मेघवाल के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
आरएलपी ब्लाॅक घंटियाली आईटी सेल सदस्य जगदीशराम जाखड़ ने बताया कि हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी फलौदी विधानसभा क्षेत्र में थर्ड फ्रंट के रुप में समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता गाँव ढाणी तक पार्टी का मिशन एवं विचारधारा और पार्टी का प्रचार प्रसार करने में लगे हुए हैं। उक्त जानकारी के मुताबिक पंचायत समिति वार्ड संख्या 10 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने अपना नामांकन दाखिल किया अधिकृत प्रत्याशी मेघवाल पार्टी को समर्पित है, इस उपचुनाव में रालोपा की जीत होगी।

इस समय वहां मौजूद RLP ब्लाॅक घंटियाली अध्यक्ष प्रेमाराम माकड़, रामलाल जी सारण, RLP ब्लाॅक घंटियाली सचिव मघाराम गोदारा, जीयाराम मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल आदि। निस.।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …