Breaking News

तेजाजी गायन मंडली शेरपुर जगा रही है, तेजाजी के प्रति लोगो के दिलों में आस्था

तेजल ज्ञान नीरज जाट शेरपुर इंदौर। तेजाजी गायन मंडली शेरपुर मध्यप्रदेश, राजस्थान के साथ साथ कई राज्यों में लोकदेवता श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के प्रति बड़ी आस्था है। मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में तेजाजी महाराज की जीवन गाथा को लोग बड़े उत्साह से गाते हैं। तेजाजी गायन की इस विधा को नई पहचान दी है तेजाजी गायन मंडली शेरपुर के युवाओ ने।
तेजाजी गायन मंडली शेरपुर जिला इंदौर में लगभग 35 से 40 लोगों की टीम है जिसमें जोश व उत्साह से परिपूर्ण युवाओं की टोली है, जो तेजाजी महाराज की जीवनगाथा को साज-बाज के साथ जब समूहगान के रुप में प्रस्तुत करते हैं तो हर कोई देखकर दंग रह जाता है।
तेजाजी गायन मंडली शेरपुर के युवा पिछले 3 वर्षों में लगभग 100 से अधिक गांवों में तेजाजी महाराज की जीवनगाथा को गायनशैली के रूप में प्रस्तुत कर चुके हैं।
तेजाजी गायन मंडली शेरपुर द्वारा एक पुस्तक (जिसमें सम्पूर्ण तेजाजी महाराज की जीवनगाथा का गायन शैली में वर्णन है) पीडीएफ के रूप में उपलब्ध करवाई गई है, जिसके माध्यम से हर गांव की युवा टीम में तेजाजी गायन की अलख जगी है।
गांव शेरपुर का तेजाजी मंदिर पूर्ण रूप से सफेद संगमरमर से बना है, जो देखने में अत्यंत ही आकर्षित है, जिसे वर्तमान समय में गांव शेरपुर, मानपुर, मालीपुरा, खेड़ा, रामनगर, दुर्जनपुरा के जाट समाज के आर्थिक सहयोग से लगभग सवा करोड़ की लागत से सन् 2012 में बनाया गया है।
तेजाजी गायन मंडली से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर
“तेजाजी गायन मंडली शेरपुर” के नाम से उपलब्ध हैं।

नोट :- तेजाजी गायन मंडली शेरपुर द्वारा आवागमन खर्च को छोड़कर वार्ता कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क रहता हैं।

संपर्क सूत्र: रणजीत ओगरा-7000919534, राकेश बोपचा-9098355452, जितेंद्र गारू- 9826341318, टोनू जेवलिया-7999596051, राजा रणवा- 9977883345, अंकित पुनिया-8839181898, प्रशांत पुनिया- 9754370011, बंटी ओगरा-9754545455, लाखन कुरकुरिया-8319728543, शक्ति पुनिया-8818902803, नीरज कुरकुरिया-9981410425 , अमन बाना- 9098669514, विशाल बडूलिया- 9691529299 रितिक पुनिया-7354366567
[ तेजाजी गायन के कार्यक्रम के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते है ]

Check Also

एक सुनहरा अवसर और सफलता की नई उड़ान

🔊 Listen to this Tejal Gyan! आज के दौर में हर कोई आर्थिक स्वतंत्रता और …

preload imagepreload image