Breaking News

कवि – राणा भूपेंद्र सिंह की काव्यकृति का हुआ प्रकाशन

कवि – राणा भूपेंद्र सिंह की काव्यकृति का प्रकाशन – समाज के लिये गौरवपूर्ण – राजेंद्रसिंह जाट चाहर।

तेजल ज्ञान पचोर। अ.भा.जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि जाट महासभा के प्रदेशप्रवक्ता व मध्यप्रदेश जाट समाज के इकलौते युवा साहित्यकार कवि राणा भूपेंद्र सिंह की काव्यकृति सफर एहसासों का प्रकाशन साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा किया जाना हमारे समाज के लिये गौरवपूर्ण बात है।
यह कार्य इतना सरल नहीं था। जितना हम समझते हैं समूचे मध्यप्रदेश के साहित्यकारों की पांडुलिपियों मे से भूपेंद्र सिंह की कृति का चयन उनकी उच्च लेखनी की बजनदारी दर्शाता है। आपकी अधिक्तर रचनाएं मानवजीवन से जुड़ेहुये संदर्भों पर हैं आपके दोहे बड़ी पैनी मार करते हैं दतियाजिले के साहित्य समाज मे आपको दोहों के राजकुमार के नाम से भी जाना जाता है इसके लिये उत्तराखंड खटीमा की एक साहित्य संस्था आपको दोहा शिरोमणि सम्मान से भी सम्मानित कर चुकी है।
आपकी लेखनी समाज मे चेतना लानेवाली है। भाव जगानेवाली है, विकृतियों पर प्रहार कर स्वच्छता लानेवाली है। अ.भा. जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष भाई विलास पटेल का कहना है कि ऐसे योग्य कलम के सिपाही हमारी संस्था मे पदाधिकारी है ये फक्र की बात है। कवि राणा भूपेंद्र सिंह की इस काव्यकृति के प्रकाशन पर इंद्रपाल मलिक, श्रीमती अयोध्या गोदारा, चंपालाल मुकाती, विजय चौधरी, शंभूसिंह, डॉ.रूहल, मलूकसिंह, इं.रनवीर सिंह, राघवेंद्र खैनवार, हेमंत राणा, अर्जुन भाकर, संजय राणा, महेंद्र जाट, देवेंद्र जाट, घनश्याम राणा, योगेंद्र पहलवार, राजेश जाट, ब्रिजेन्द्र जाट, सुनील जाट आदि सामाजिकजनों ने राणा साहब को बधाइयां प्रेषित कीं।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …