

तेजल ज्ञान अर्जुन भाकर इंदौर। पूरे विश्व मे भारत देश का नाम रोशन करने में कुश्ती खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है। जाट समाज के कई खिलाडीयो ने कुश्ती में देश के लिए सैकड़ो मेडल जीतकर देश की शान बढ़ाई है लेकिन आज उन खिलाड़ियों को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है जो कि बेहद ही शर्मनाक है।
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने देश के खिलाड़ियों के साथ जो दुर्व्यवहार एवं कुकृत्य किये है। उसकी अखिल भारतीय जाट महासभा मध्यप्रदेश कड़े शब्दों में निंदा करती है। बृजभूषण जैसे व्यक्ति कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद पर एक मिनट भी रहने योग्य नहीं है।
अखिल भारतीय जाट महासभा मध्यप्रदेश कुश्ती खिलाड़ियों के आंदोलन का पूर्णत समर्थन करती है एवं सरकार से यह मांग करती है कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए।
खिलाड़ी देश का गौरव होते है, अगर उनकी मांगे नही मानी गई तो जाट महासभा पूरे मध्यप्रदेश में आंदोलन कर जगह जगह कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण का पुतला दहन करेगी।
विलास पटेल
प्रदेश अध्यक्ष
अजुध्या गोदारा
प्रदेश अध्यक्ष
महिला इकाई
सत्यदेव मलिक
प्रदेश अध्यक्ष
खेल प्रकोष्ठ
एडवोकेट अर्जुन भाकर
प्रदेश मीडिया प्रभारी
*अखिल भारतीय जाट महासभा मध्यप्रदेश*
