

तेजल ज्ञान हरिनारायण माली भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूरे मध्यप्रदेश में सरपंचों की समस्याओं को लेकर ” *राष्ट्रीय सरपंच संघ* ” जो की पूरे भारत वर्ष में सरपंचों के हकों की लड़ाई कई वर्षो से लड़ता आ रहा है उसके नेतृत्व में एक सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें राष्ट्रीय सरपंच संघ के *राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयराम जी पलसानिया* एवं अन्य राष्ट्रीय स्तर के 11 सदस्यो का एक प्रतिनिधि मंडल अलग अलग राज्यों से प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस सम्मेलन में भाग लेने पहुंचा एवं साथ ही प्रदेश स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री निर्भय सिंह जी यादव एवं सभी जिलों से जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष ने इस सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। क्षेत्र के लिए बड़े ही गौरव की बात है की सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा की नसरुल्लागंज जनपद की हालियाखेड़ी ग्रामपंचायत की सरपंच श्रीमती पल्लवी अनिल लाठी को राष्ट्रीय सरपंच संघ का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया और साथ ही महिला प्रदेश अध्यक्ष का भी दायित्व दिया गया। जिसके लिए पल्लवी अनिल लाठी ने अपनी इस राष्ट्रीय स्तर की नई जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय सरपंच संघ के पूरे राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया एवं संगठन को भरोसा दिलाया की वे संगठन एवं सरपंचों की आवाज को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पूरी मजबूती के साथ उठाएंगी।
