Breaking News

पंजाब की स्थानीय निकायों के चुनाव परिणाम स्पष्ट संकेत कि आगामी वर्ष राज्य में पुनः कांग्रेस की ही सरकार बनेगीः राजिन्दर सिंह बडहेड़ी

‘सरकार की लोक-पक्षीय व प्रगतिशील नीतियों की जीत हुई है’ सुखबीर बादल को रजनीती से सन्यास ले लेना चाहिए

चण्डीगढ़ः

प्रमुख सिक्ख किसान नेता, ऑल इण्डिया जट्ट महासभा के चण्डीगढ़ राज्याध्यक्ष व महासभा के राष्ट्रीय डैलीगेट स. राजिन्दर सिंह बडहेड़ी ने कहा है कि पंजाब में स्थानीय निकायों के चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की बेमिसाल जीत ने यह स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि आगामी वर्ष होने वाले विधान सभा चुनावों में राज्य में एक बार फिर कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्त्व में ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नगर काऊँसिल, नगर निगम व नगर पंचायतों के इन चुनावों में जनता ने बादल दल, भाजपा व आम आदमी पार्टी को पूर्णतया दरकिनार कर दिया है।

स. बडहेड़ी ने कहा कि कांग्रेस की यह जीत पंजाब की वर्तमान सरकार की नीतियों की भी जीत है। उन्होंने कहा कि राज्य विधान सभा चुनावों में भी अकाली दल, भाजपा व आम आदमी पार्टी को बिल्कुल ऐसे ही करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

स. बडहेड़ी ने आगे कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को यह ट्रेलर देखकर वास्तविकता को समझ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों से पंगा बहुत महंगा पड़ेगा तथा केन्द्र सरकार को अब ज़िद छोड़ कर किसान‘-विरोधी अधिनियम तुरन्त रद्द कर देने चाहिएं।

स. बडहेड़ी ने यह भी कहा कि अन्य दलों की तरह कांगेस ने दूषणबाज़ी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, अपितु पंजाब में विकास पर अधिक बल दिया; इसी लिए जनता ने पुनः इस पार्टी को सर-माथे पर बिठाया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के इन चुनाव परिणामों से यह सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस की नीतियां ही लोक-पक्षाीय व प्रगतिशील हैं; अतः प्रतिद्वन्दियों को मतदाताओं ने पूर्णतया नकार दिया है। पंजाब विधान सभा चुनावों में प्रतिपक्ष का पूर्णतया सफ़ाया हो जाएगा।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …