Breaking News

किसाान नेता राजिन्दर सिंह बडहेड़ी द्वारा शिरोमणि कमेटी के सदस्य सुखदर्शन सिंह मराड़ के देहांत पर शोक व्यक्त

तेजल ज्ञान चण्डीगढ़ः
प्रमुख सिक्ख किसान नेता, ऑल इण्डिया जट्ट महासभा के चण्डीगढ़ राज्याध्क्ष व महासभा के राष्ट्रीय डैलीगेट स. राजिन्दर सिंह बडहेड़ी ने श्री मुक्तसर साहिब के भूतपूर्व विधायक व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के सदस्य स. सुखदर्शन सिंह मराड़ के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में उन्होंने स. मराड़ को एक सज्जन पुरुष बताते हुए उनकी अकाल-मृत्यु को उनके परिवार ही नहीं, अपितु समस्त पंजाब के लिए अपूर्ण क्षति करार दिया है।

वाहेगुरु सरदार मराड़ को अपने चरणों में निवास बख़्शें व परिवार को यह भाणा मानने का बल बख़्शें।

यहां वर्णनीय है कि 79 वर्षीय स. सुखदर्शन सिंह मराड़ कोरोना-वायरस से पीड़ित थे। वह फ़रीदकोट के श्री गुरु गोबिन्द सिंह मैडिकल कॉलेज व अस्पताल में उपचाराधीन थे। यहां यह वर्णनीय है कि मराड़ परिवार श्री मुक्तसर साहिब ज़िले की लम्बे समय से समाज सेवा व धार्मिक क्षेत्र में समर्पित रहा है।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …