Breaking News

श्रीमती जगदीश बाई का हुआ देवलोकगमन

** शोक समाचार **
—————–
स्व.श्री राव बेनी माधव सिंह जी की धर्मपत्नी एवं राव देवराज सिंह की पूज्यनीय माता जी श्रीमती जगदीश बाई निवासी ग्राम बिलहरा, नरसिंहपुर का 87 वर्ष की आयु में दिनांक 9 मार्च 2021 को देवलोकगमन हो गया है। उनका ग्यारवा दिनांक 19-3-2021को तथा गंगा जली पूजन दिनांक 21-3-2021को रखा गया है।

स्व. श्रीमति जगदीश बाई का परिवार नरसिंहपुर जिले के प्रतिष्ठित परिवारों में से एक है। आपके पति स्व.राव बेनी माधव सिंह अंग्रेजों के खिलाफ लड़े थे जिसके कारण उनको अपनी जमींदारी से हाथ धोना पड़ा था। श्रीमती जगदीश बाई अपने पीछे रोता बिलखता भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं, राव उदयप्रताप सिंह जी, सांसद इसी परिवार के हैं।
अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामविलास पटेल, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र सिंह जाट, श्रीमती अजुद्या गोदारा प्रदेश अध्यक्ष महिला इकाई, श्री संतोष ठाकुर पूर्व अध्यक्ष जाट सभा भोपाल, दिनेश बालायन, श्री भूपेंद्र कुमार चौधरी, श्री जगदीप मान, श्री बृजेन्द्र सिंह ढाका, श्रीमती संतोष ठाकुर, श्रीमती नीरा ढाका, श्रीमती रश्मि गोल्या आदि समाज सेवियों ने स्व. श्रीमती जगदीश बाई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …