Breaking News

आदर्श जाट महासभा महिला विंग की जिला कार्यकारिणी हुई घोषित

तेजल ज्ञान जोधपुर(यशोदा चौधरी)। अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा (महिला विंग) की प्रदेशाध्यक्ष यशोदा लक्ष्मणराम चौधरी ने जोधपुर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें अनिता चौधरी को प्रदेश सचिव, सरोज चौधरी जिलाध्यक्ष, वन्दना चौधरी जिला उपाध्यक्ष, सुमन चौधरी जिला महासचिव, कमला चौधरी कोषाध्यक्ष, सीमा चौधरी संगठन सचिव, डॉ. मधुश्री चौधरी स्वास्थ्य सचिव, सरोज चौधरी संस्कृति सचिव तथा मनीषा सिंह चौधरी को मीडिया सचिव के रुप में मनोनित किया गया है।


प्रदेशाध्यक्ष यशोदा लक्ष्मणराम चौधरी ने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले में जिला कार्यकारिणी बनाई जा रही है जो समाजसेवा, शिक्षा तथा महिला उत्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से वर्षपर्यन्त कार्यक्रम आयोजित करेगी।


जोधपुर शहर के एक निजी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमिला चौधरी, राष्ट्रीय संरक्षक अरुणा चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका चौधरी, शारदा चौधरी, श्वेताकांत सहित बङी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Check Also

जाट जन चेतना महासभा ने की, अनेक प्रतिभाएं सम्मानित

🔊 Listen to this होली मिलन में अनेक विख्यात  सामाजिक व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया, …