Breaking News

राजिन्दर सिंह बडहेड़ी द्वारा पंजाब के भूतपूर्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुलखुराना के देहांत पर शोक प्रकट

तेजल ज्ञान चण्डीगढ़ः
पंजाब के भूतपूर्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुलखुराना के देहांत पर प्रसिद्ध सिक्ख किसान नेता, ऑल इण्डिया जट्ट महासभा के चण्डीगढ़ राज्याध्यक्ष व महासभा के राष्ट्रीय डैलीगेट स. राजिन्दर सिंह बडहेड़ी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वाहेगुरु उन्हें अपने पवित्र चरणों में निवास बख़्शें तथा परिवार को यह दुःख झेलने का बल बख़्शें।

आज यहां जारी एक वकतव्य में सत्र. बडहेड़ी ने कहा कि श्री गुरनाम सिंह का अक्समात् देहांत उनके सुपुत्र व लम्बी क्षेत्र में सक्रिय कांग्रेस के युवा नेता जगपाल सिंह अबुलखुराना सहित उनके परिवार, मित्रगण ही नहीं, अपितु समस्त पंजाब के लिए एक अपूर्ण क्षति है।

स. बडहेड़ी ने बताया कि वह अबुलखुराना परिवार के पुराने जानकार हैं। उन्होंने बताया कि स. गुरनाम सिंह अबुलखुराना 1992 में लम्बी क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक चुने गए थे तथा मुख्य मंत्री स. बेअंत सिंह ने उन्हें पंजाब का पंचायत राज्य मंत्री नियुक्त किया था।

स. गुरनाम सिंह अबुलखुराना अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …