Breaking News

अ.भा. जाट महासभा आष्टा ने मनाई शहीद भगत सिंह पुण्यतिथि, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

✍️अ भा. जाट महासभा युवा इकाई प्रदेश सचिव पत्रकार धनंजय जाट 📲77468-98041


तेजल ज्ञान आष्टा। अखिल भारतीय जाट महासभा आष्टा ने शहीद भगत सिंह पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया। जाट महासभा आष्टा द्वारा सचिव संदीप पटेल के निज निवास वीर तेजाजी हार्डवेयर सुजालपुर रोड बाईपास आष्टा पर शहीद भगत सिंह कि 90 वी पुण्यतिथि मनाई
सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित शहीद भगतसिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही शहीद सुखदेव एवं राजगुरु को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात अखिल भारतीय जाट महासभा अध्यक्ष महेश जाट, संरक्षक गोकुल चौधरी एवं महिला इकाई अध्यक्ष सविता जाट वरिष्ठ सदस्य प्रेमलता जाट, एवं संगठन मंत्री राखी जाट, विष्णु गोदारा ने शहीद भगतसिंह के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए।

अ. भा. जाट महासभा युवा इकाई प्रदेश सचिव पत्रकार धनंजय जाट श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।


इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा युवा इकाई प्रदेश सचिव धनंजय जाट, नारायण जाट, शोभाराम इनाणीया, कैलाश गोदारा, शिवराम जाट, भागीरथ जाट, संदीप पटेल, राजू जाट सरसपुर राहुल जाट आदि उपस्थित रहे।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …