Breaking News

पंजाब व चण्डीगढ़ में 26 मार्च के ‘बन्द’ को मिलेगा भरपूर समर्थन

भाजपा की निम्न स्तरीय राजनीति की सख़्त निंदा की

तेजल ज्ञान चण्डीगढ़ः

प्रमुख किसान नेता, ऑल इण्डिया जट्ट महासभा के चण्डीगढ़ राज्याध्यक्ष व महासभा के राष्ट्रीय डैलीगेट स. राजिन्दर सिंह बडहेड़ी ने कहा है कि ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ के आह्वान पर कल शुक्रवार के ‘भारत बन्द’ को पंजाब व चण्डीगढ़ से प्रत्येक परिस्थिति में भरपूर समर्थन प्राप्त होगा। स. बडहेड़ी ने आज यहां एक वकतव्य जारी करते हुए कहा कि पंजाब व चण्डीगढ़ के किसानों ने ही नहीं, अपितु आम स्थानीय निवासियों ने भी अपनी दुकानें, अन्य व्यवसाय, निजी कार्यालय, ट्रक, बसें, टैक्सियां, ऑटो रिक्शा सब कुछ बन्द करने का संकल्प लिया है। इसके अतिरिक्त किसानों सहित आम लोग ही सभी रेल व सड़क मार्ग पूर्णतया बन्द रखने में अवश्य सहयोग देंगे।

स. बडहेड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय नेता चौधरी राकेश टिकैत, चौधरी युद्धवीर सिंह के आह्वान पर चण्डीगढ़ व पंजाब के आस-पास के क्षेत्र मोहाली, खरड़, कुराली, नवां गांव, मुल्लांपुर गरीबदास, सीसवां चौक, ज़ीरकपुर, डेरा बसी व लालड़ू जैसे क्षेत्र पूर्णतया बन्द रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऑल इण्डिया जट्ट महासभा के सभी नेता व कार्यकर्ता कल के बन्द को सफ़ल बनाने हेतु पूर्णतया तैयार हैं। बन्द को सफ़ल बनाने हेतु जट्ट महासभा पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा के निर्देशानुसार मोहाली के ज़िला अध्यक्ष सुखदेव सिंह कंसाला व रोपड़ के ज़िला अध्यक्ष सतविन्दर सिंह चैड़ियां पूर्णतया तालमेल से दोनों ज़िलों में सक्रिय हो चुके हैं।

स. बडहेड़ी ने कहा कि विगत 4 माह से आन्दोलनकारी किसान दिल्ली की सीमाओं पर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं परन्तु केन्द्र सरकार व सत्तासीन भाजपा के नेता मसला सुलझाने के स्थान पर भड़काहट से भरपूर ब्यानबाज़ियां कर के मामले को उलझा रहे हैं।

स. बडहेड़ी ने कहा कि किसान 3 कृषि कानून रद्द करवाए बिना पीछे नहीं हटेंगे ंसरकार को एमएसपी पर भी ठोस कानून बनाना होगा। बिजली बिल व पराली बिल 2020 को रद्द करना होगा। इसके अतिरिक्त डीज़ल, पैट्रोल, रसोई गैस की कीमतें आधी करनी होंगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने यह सभी मांगें केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समूह देश वासियों के कल्याण हेतु रखीं हैं।

स. बडहेड़ी ने कहा कि जो भी व्यक्ति, पत्रकार, फ़िल्म कलाकार, नेता या संगठन किसानों के समर्थन में आवाज़ उठाता है, केन्द्र सरकार उस पर परिवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग या केन्द्रीय जांच ब्यूरो जैसी केन्द्री एजेन्सियों के छापे पड़वा देती है। इससे पूर्व कोई भी केन्द्र सरकार ऐसी निम्न स्तरीय हथकण्डों पर नहीं उतरी। उन्होंने भाजपा की निम्न स्तर की राजनीति की सख़्त निंदा की।

किसान नेता बडहेड़ी ने यह भी कहा कि स्वतंत्र विधायक बलराज कुण्डू ने भी जब कृषि कानूनों के विरोध में आवाज़ उठाई थी, तब सरकार ने उन पर भी आयकर विभाग का छापा पड़वा दिया था। उन्होंने कहा किसान-समर्थक व हितैषियों को किसी भी तर स्वयं को अकेले नहीं समझना चाहिए।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …