Breaking News

किसान नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले की उच्च-स्तरीय जांच होः राजिन्दर सिंह बडहेड़ी

तेजल ज्ञान चण्डीगढ़ः
प्रमुख किसान नेता, ऑल इण्डिया जट्ट महासभा के चण्डीगढ़ राज्याध्यक्ष व महासभा के राष्ट्रीय डैलीगेट स. राजिन्दर सिंह बडहेड़ी ने राजस्थान में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत पर जानलेवा आक्रमण की सख़्त निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसान आन्दोलन के चलते अलवर के समीप तातारपुर में किसानों व आम जनता के लोकप्रिय नेता राकेश टिकैत पर एक भीड़ द्वारा आक्रमण किया जाना व स्याही फेंकना अपने-आप में अत्यंत शर्मनाक घटना है। इस की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।

किसान नेता स. बडहेड़ी ने कहा कि इस हमले की उच्च स्तीय जांच होनी चाहिए तथा पता लगाने की आवश्यकता है कि यह आक्रमण कहीं केन्द्र में सत्तासीन भाजपा की किसी एजेन्सी के इशारे पर तो नहीं हुआ।

स. बडहेड़ी ने आगे कहा कि इस हमले के पश्चात् राजस्थान में भी भाजपा का हाल पंजाब तथा हरियाणा जैसा ही होने वाला है। उन्होंने कहा कि अब देश के किसानों व आम जनता में भाजपा के प्रति रोष प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

स. राजिन्दर सिंह बडहेड़ी ने यह भी कहा कि केन्द्र में सत्तासीन भाजपा अब अपने पांवों पर कुल्हाड़ियां मार रही है तथा अपनी की गई प्रत्येक ग़लत हरकत के परिणाम उसे आगामी सभी चुनावों में भुगतने होंगे।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …