Breaking News

थामला में गांववासियों की मदद से 65 किवंटल चारा बेजुबान मवेशियों को किया वितरित

तेजल ज्ञान मावली मनीष दाधीच
उदयपुर जिले के मावली इलाके के थामला गांव के चामुंडा माता जी के आदेशानुसार समस्त ग्राम वासियों ने चंदा इकट्ठा करके गायों के लिए 65 क्विंटल चारे की व्यवस्था कर गायों को ग्राम वासियों के सानिध्य में हर जगह हर मोहल्ले में और हर मजरों के अंदर गायों को चारा डाला गया। जिससे ग्राम वासियों में खुशी की लहर छाई यह काम समस्त ग्राम वासियों की तरफ से करीब 22 हजार का चंदा इकट्ठा करके किया गया है। जिसमें ग्राम वासियों का पूरा सहयोग मिला। थामला के पूर्व सरपंच किशनलाल जाट, अग्रणी भोपाजी गेरी लाल, केसु भोपाजी, गोटी लाल सुथार, भूरा लाल, भोपा किशन सुथार, माल और भोला नाथ भंवर जाट, हजारी लाल जाट, हरलाल जाट एवं लक्ष्मण जाट थामला के सहयोग से वाहन द्वारा सभी जगहों पर खाकला डाला गया। यह जानकारी थामला पूर्व सरपंच किशनलाल जाट ने दी।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …