Breaking News

गोटन पुलिस थाना परिसर में किया पौधरोपण

तेजल ज्ञान गोटन (दिनेश कड़वासरा)। गोटन कस्बे में सोमवार को ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन के द्वारा पौधरोपण किया गया। गोटन एसएचओ राधेश्याम चौधरी ने बताया कि अभी बारिश का समय है तो पौधे आराम से अपनी जड़ें मजबूत कर लेंगे। और अपना विकास कर लेंगे। एसएचओ चौधरी ने कहा कि पेड़ पौधों का हमारे जीवन में अहम भूमिका होती है। पेड़ पौधों से ही हमे शुद्ध प्राणवायु मिलती है। अगर शुद्ध हवा नही मिलेगी तो प्राणी का जीवन जीना दूभर हो जाएगा। और कहा कि हमे पेड़ पौधे लगाकर छोड़ना नहीं है उनकी देखभाल भी करनी है। इस समय हेड कांस्टेबल लाखाराम, कॉन्स्टेबल सुभाष काला, चौथाराम, सुरेशदास, ग्रामीण मंजीत डूकिया, रविंद्र बोला, मुकेश ताडा (जेईएन)उपस्थित रहे।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …