Breaking News

भूलवश आए पशुधन को उनके मालिक को सुरक्षित लोटाकर सुंडाराम खोखर ने पेश की एक मिसाल

तेजल ज्ञान न्यूज़ रिपोर्टर (महेंद्र सिंह खोखर)। राजस्थान सीकर कांवट घसीपुरा। लालसर केरपुरा खंडेला के किसान बनवारी लाल यादव का पशुधन (चार पाडिया) चराने के लिए घर से 18-07-2021 खोली थी जो भूलवश 21-07-2021 को गांव घसीपुरा में आ गई जहां पर किसान सुंडाराम खोखर ने उनको अपने घर पर बांधकर सोशल मीडिया के माध्यम से खंडेला पंचायत समिति सदस्य भीवाराम खोखर घसीपुरा व महेंद्र सिंह खोखर समाजसेवी पूर्व अध्यक्ष ग्राम विकास समिति घसीपुरा एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रामअवतार बडसरा के द्वारा सोशल मीडिया में इनकी सूचना देने के साथ कावट चौकी प्रभारी बलबीर सिंह को सूचना दी गई। जिन किसानों का पशुधन खो गया था उनको आज सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से पता चलने के बाद उन्होंने घसीपुरा आकर पशुधन को देखा देखकर उन्होंने अपना बताया उसके बाद लालसर के किसान बनवारी लाल यादव ने कांवट चौकी प्रभारी बलबीर सिंह को लिखित में अपने पशुधन को ले जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। तत्पश्चात कांवट चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने सुंडाराम खोखर, भीवाराम खोखर, रामवतार बडसरा,अनिल खोखर, मनोज सेपट,दिनेश सैनी, पप्पू सैनी, सुरेश खोखर, हिमांशु खोखर सभी की उपस्थिति में 23-07-2021को पशुधन(चार पाडीयों) को उनके मालिक को सुरक्षित लौटाई गई। पशुधन मालिक ने सुंडाराम खोखर के साथ सभी का हार्दिक धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

Check Also

ग्राम डाबला, बनेड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

🔊 Listen to this 22 मई, गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबला में पेसिफिक …