तेजल ज्ञान दतिया (राणा कवि भूपेंद्र सिंह)। दतिया जिले के सेंवढ़ा मे पिछली 3 तारीख को आई बाढ़ जिसने तीन वार्डो मे तबाही मचादी बहुत ही बुरी हालत हो गई है लोगों की इस प्राकृतिक आपदा ने उनका सब कुछ छीन लिया है।
पशु बह गये, मकान ढह गये, सामान गल गया, रोटी के लाले पड़े हैं। नगर के तमाम जनप्रतिनिधि/समाजसेवी सभी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये निरंतर सहयोग कर रहे हैं। इसी क्रम मे आज अपने मित्रों के साथ हमने पीड़ित वार्डो मे दाल चावल का वितरण किया।


मन तो समर्पित हमेशा रहा ऐसे कार्यों के लिये। और मुझे ये प्रेरणा अपने वरिष्ठजनों से ही मिलती है। विलास पटेल ने हमेशा प्रेरित किया ओर राजेंद्र सिंह चाहर का मार्गदर्शन ऐसी गतिविधियों पर बराबर मिलता है, अजुध्या मेडम ने भी पुनीत कार्यो के प्रति रुचि बढ़ाने प्रेरित किया, डॉ. उर्मिला तौमर ने स्नेह पूर्ण भाव से आपदा मे फोनकर जब हालचाल पूछे तो उन्होंने भी प्रेरित किया कि आप अपने आसपास जो लोग संकट मे हैं उनकी मदद के लिये आगे बढ़ें।
बस बड़ों का आशीष ही आगे मार्ग प्रसस्त करता है – वरना मै कुछ भी नही…



