तेजल ज्ञान आष्टा:- अखिल भारतीय जाट महासभा आष्टा द्वारा काशी कलेक्शन पर तेजा दशमी का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम अ.भा. जाट महासभा आष्टा अध्यक्ष महेश जाट, संरक्षक गोकुल चौधरी, नारायण जाट, शोभाराम इनानणिया, भूपेंद्रसिंह राणा, उपाध्यक्ष भागीरथ जाट, सचिव संदीप जाट, सौरभ ठाकुर एवं महिला इकाई अध्यक्ष सविता जाट, संरक्षक राखी जाट, आरती जाट, ग्रेसी जाट ने वीर तेजाजी महाराज के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पण किए।

प्रदेश सचिव धनंजय जाट अ.भा. जाट महासभा युवा इकाई ने वीर तेजाजी महाराज के छाया चित्र के समक्ष पुष्प अर्पण किए। धनंजय जाट ने बताया कि धर्म परायण लोक देवता वीर तेजाजीजी ने गायों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, उनका जीवन वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी को उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।