Breaking News

शहीद भगतसिंह की प्रतिमा का अनावरण 28 को हाटपीपल्या में होगा

तेजल ज्ञान देवास (कपिल मुहाल)। शहीद भगतसिंह की प्रतिमा का अनावरण 28 को
हाटपीपल्या: – आजादी की लड़ाई में इंकलाब जिंदाबाद का नारा बुलन्द करने वाले क्रान्तिकारी वीर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा स्थानीय देवगढ़ चौराहा पर स्थापित होने जा रही है। जिसका अनावरण समारोहपूर्वक 28 सितम्बर को सुबह 11 बजे होगा। शहीद भगतसिंह रक्त समूह की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि स्थापित होने वाली प्रतिमा मकराना राजस्थान के मार्बल से बनाई गई है। दो फीट चोड़ाई तथा ढाई फीट लम्बाई की आदमकद प्रतिमा की लागत लगभग पैतालीस हजार रूपये आई है। जिसका खर्च टीम:- शहीद भगत सिंह रक्त समूह द्वारा उठाया गया है। मंगलवार को सुबह करीब 09 बजे शहीद भगतसिंह रक्त समूह द्वारा प्रतिमा स्थल से शोभायात्रा निकाली जावेगी जो नगर के प्रमुख मार्गाे से होकर पुनः वही पहुचेगी। उसके पश्चात प्रतिमा का अनावरण समारोह प्रारंभ होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देवास जिले के समस्त शहीदों के परिवार शामिल होगें तथा अतिथि के रूप में रिटायर्ड आर्मीमेन एवं छुट्टी पर चल रहे आर्मी के जवान उपस्थित रहेगें। उक्त कार्यक्रम क्षैत्रिय विधायक मनोज चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव के मार्गदर्शन में होगा। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों एवं आर्मी के रिटायर्ड जवानों का सम्मान भी किया जाएगा।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …