Breaking News

अभिषेक चौधरी का गोटन आगमन पर किया स्वागत।

तेजल ज्ञान गोटन (दिनेश कड़वासरा):

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी का गोटन आगमन पर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रनेता प्रदीप कस्वा ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। अभिषेक चौधरी ने कहा कि गोटन की भूमि भक्ति और शक्ति की धरा है। यंहा पर रामदासजी श्यामदासजी महाराज की जीवित समाधि अपने आप मे देशभर में प्रसिद्ध हैं तो दूसरी ओर गोटन को शहीदों का शहर के नाम से भी जानने लगे हैं। चौधरी ने कहा कि गोटन की वीर भूमि से मेरा हमेशा से जुड़ाव रहा है। इस दौरान छात्रनेता प्रदीप कस्वा, मांगीलाल रियाड़, वासुदेव शर्मा, अमरचंद शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

ਬਡਹੇੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਦੇ ਵੀ ਨਾ ਪੂਰਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲ਼ਾ ਘਾਟਾ

🔊 Listen to this ਉੱਘੇ ਸਿੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ …