
सीकर 29 मई ।
तेजल ज्ञान (महेंद्र सिंह खोखर घसीपुरा) राजस्थान सीकर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की 35वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। शहर के कल्याण सर्किल स्थित गोपाल सदन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों नें चौधरी चरणसिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। जिनमें शेखावाटी में नहर लाने का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान नहर लाओ जीवन बचाओ, पानी लाओ खेती किसानी बचाओ का उद्घोष किया गया। इस मुद्दे को अंजाम तक पहुंचाने के लिए हाथ खड़े करवा कर सभी को संकल्प दिलाया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रिय मंत्री सुभाष महरिया ने अपने संबोधन में कहा कि नहर लाने के लिए सभी को सामुहिक प्रयास करने होंगे। इसके लिए गाँव–गाँव में जनजागरण चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के देश के दस प्रतिशत क्षेत्रफल के लिए पानी की उपलब्धता मात्र एक प्रतिशत है इसलिए यह एक बड़ा संकट है जिसके लिए पंचायत स्तर से अभियान का आगाज करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने की ।
भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़ ने 24 मई से शुरू हुए नहर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 साल पहले यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत ने हुडील की किसान महापंचायत के मंच से इलाके में नहर मांग रखी थी । उन्होंने शारदा-यमुना लिंक नहर और यमुना के बाढ़ के पानी की योजनाओं के कार्यान्वयन पर जोर दिया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र डोरवाल, इतिहासकार महावीर पुरोहित, शिक्षाविद दयाराम महरिया, स्वामी चेतनानन्द, राजेन्द्र खण्डेलवाल, अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष गंगा सहाय यादव,अ.भा. जाट महासभा के संरक्षक अनन्त राम पिलानियां, अ.भा. कुमावत महासभाध्यक्ष राधेश्याम काम्यां, गुर्जर महासभा के गोपाल गुर्जर, भारतीय किसान यूनियन के धोद तहसील अध्यक्ष गिरधारी लाल रणवां, पिपराली अध्यक्ष राजपालसिंह झाझड़िया, पूर्व प्रधान धोद उस्मान खाँ, पूर्व उप प्रधान-लक्ष्मणगढ़ चोखाराम बुरड़क, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष रतनसिंह पिलानियां, जाँगिड़ समाज के भँवर लाल जाँगिड़, महेश जाखड़ और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भीवांराम चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वक्ताओं ने उपयोगी सुझाव भी दिए। नहर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने की मुहिम चलाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इस अवसर पर स्टेशन रोड़ व्यापार मण्डलाध्यक्ष जसवीर सिंह, राजेन्द्र डोरवाल, पंकज कसवां, नेकीराम आर्य, शौर्य चक्र विजेता पूर्व वायुसेना अधिकारी घासीराम बगड़िया, आरएलपी प्रवक्ता साँवरमल मुवाल, सुनील शर्मा, सुरेन्द्र त्रिहन, सुनील मारोठिया, राजस्थान किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भँवरसिंह महला, अ.भा.युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष रवि बिजारनियाँ, टोडरमल फोगावट, गो सेवा से जुड़े रामचन्द्र नेहरा, गणपतसिंह तेतरवाल, गौवर्धनलाल गोदारा, पूर्व अधिशासी अभियंता बृजमोहन पिलानियां, अब्दुल साबिर खोखर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भँवर लाल बिजारनियाँ ने किया। अन्त में दिवंगत किसानों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।