

तेजल ज्ञान लखनऊ। विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट तथा निखिल प्रकाशन समूह के द्वारा साहित्यकारों को सम्मानित करने का एक भव्य आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक मेला, बलरामपुर गार्डन, में रखा गया। जिसमे देश के साहित्यकारों के साथ 17 वर्षीय युवा कवि जतिन कुमार को भी आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, पूर्व में जतिन कुमार उत्तर प्रदेश युवा रत्न से सम्मानित हैं। इस मौके पर जतिन कुमार ने विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट तथा निखिल प्रकाशन को धन्यवाद दिया है। जतिन कुमार शाहजहांपुर के जलालाबाद के निवासी हैं।








